मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

बोरिंग को लेकर दो भाईयों में विवाद, एक ने लगाई आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बोरिंग को लेकर दो भाईयों में विवाद, एक ने लगाई आग

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी में कोठी थाना क्षेत्र स्थित उस्मानपुर गांव में बोरिंग को लेकर दो भाईयो में विवाद हाे गया। भाई से लड़ाई और समय पर पुलिस कार्रवाई न होने से आहत युवक ने शनिवार को अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलकर आग लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। परिजनाें ने पीड़ित के आराेपी भाई पर आत्मदाह के लिए मजबूर करने का आराेप लगाया है।थाना प्रभारी अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि उस्मानपुर गांव में रहने वाले मूल निवासी नागेश्वर का भाई शंकर और भतीजे सोनू से बोरिंग की जगह को लेकर विवाद चल रहा था। नागेश्वर का आरोप था कि शंकर और सोनू ने जानबूझकर उनकी दीवार से सटाकर बोरिंग करा रहे हैं, जिससे उनकी दीवार गिरने का खतरा है। उन्होंने इसकी शिकायत कोठी पुलिस थाना में की थी। शनिवार सुबह 11 बजे जब पुलिस गांव पहुंची तो पुलिस ने उल्टा ही नागेश्वर को डांटकर भगाया और दूसरे पक्ष को बोरिंग काे जारी रखने के लिए कहा। पुलिस के इस रवैये से गहरे आहत नागेश्वर ने घर पहुंचकर आग लगा ली। परिजनों ने फौरन इलाज के लिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इस बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। नागेश्वर की पत्नी, बेटियां पल्लवी-काजल और बेटा पवन ने आरोप लगाया कि चाचा शंकर और चचेरे भाई सोनू ने मिलकर हमारे पिता को आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। अगर पुलिस ने समय पर और सही कार्रवाई की होती तो पिता यह कदम कभी नहीं उठाते।घटना के संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि बोरिंग विवाद की सूचना पर पुलिस गांव भेजी गई थी। यदि नागेश्वर हमारे एक्शन से संतुष्ट नहीं थे तो उन्हें दोबारा शिकायत करनी चाहिए थी। पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें