मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

कोंडली नहर में डूब कर दो भाइयों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कोंडली नहर में डूब कर दो भाइयों की मौत

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में कोंडली नहर में डूबने से दो नाबालिग भाइयों की मौत हो गई। घटना के वक्त दोनों नाबालिग कोंडली नहर में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान ही दोनों डूब गए।दिल्ली बोर्ड क्लब के इंचार्ज हरीश कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह आठ बजे के करीब कोंडली नहर में दो बच्चों के डूबने की सूचना मिली। बोट क्लब की टीम गोताखोर के साथ मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों नाबालिग को बाहर निकला गया। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है।हरीश कुमार ने बताया कि दोनों किशोर कोंडली नहर में नहाने के लिए आए थे। पानी की गहराई ज्यादा होने की वजह से वह डूब गए। मृतक बच्चों की पहचान रवि (15) और भीम (13) के रूप में हुई है। दोनों दल्लूपुरा के रहने वाले थे। हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं इस हादसे को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी रोष हैै। लोगों का कहना है कि नहर की सही तरीके से घेराबंदी नहीं की गई है। जिसकी वजह से इस तरीके के हादसे आये दिन होते रहते हैं। खासतौर से गर्मी के दिनों में ज्यादातर बच्चे कोंडली नहर में नहाने के लिए आते है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें