मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

ग्रेटर नोएडा में दो कारों में टक्कर, दो सगे भाइयों की मौत, नशे में धुत डॉक्टर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ग्रेटर नोएडा में दो कारों में टक्कर, दो सगे भाइयों की मौत, नशे में धुत डॉक्टर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट इलाके में रविवार देर रात हाईवे पर खड़ी एक कार को पीछे से तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्राम कुंडली बांगर, थाना नॉलेज पार्क के निवासी गौरव और मनोज की बोलेरो गाड़ी में जीरो प्वाइंट के पास डीजल खत्म हो गया। दोनों सगे भाई

सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में डीजल डाल रहे थे।

इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक होंडा सिटी कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

इस हृदयविदारक घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस जांच में सामने आया कि जिस कार ने उन्हें टक्कर मारी उसे नशे में धुत डॉक्टर चला रहा था।

आरोपी की पहचान सिद्धार्थ कातयायन (31) निवासी थाना आदमपुर, जिला भागलपुर (बिहार) के रूप में हुई है। आरोपी पेशे से डॉक्टर बताया जा रहा है और वह एक निजी अस्पताल से जुड़ा है।

इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से सोमवार को थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने आरोपी को लोटस जिंक सोसायटी, सेक्टर-168 से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के कब्जे से होंडा सिटी कार भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने एनपीएक्स चौकी का घेराव कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारी परिजनों को समझाने और स्थिति को शांत करने में जुटे रहे। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें