मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:15 · नई दिल्ली संस्करण

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, तीन गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, तीन गंभीर

मीरजापुर,। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर के चील्ह थाना क्षेत्र के चील्ह–गोपीगंज मार्ग पर गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बड़ी बसही निवासी 17 वर्षीय चंदन पुत्र मैनेजर अपने साथी 20 वर्षीय चंदन पुत्र राजेंद्र के साथ बाइक से गोपीगंज की ओर से मीरजापुर आ रहा था। इसी दौरान तिलठी गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक, जिस पर मेरठ निवासी 30 वर्षीय आरिफ अली पुत्र आर्यन अली और 20 वर्षीय शादाब अली पुत्र शरीफ अली सवार थे, से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर चेतगंज चौकी प्रभारी अरविंद गुप्ता मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को ट्रामा सेंटर भिजवाया। वहां उपचार के दौरान चंदन पुत्र राजेंद्र की मौत हो गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि तीनों घायलों का उपचार ट्रामा सेंटर में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे, जहां कोहराम मच गया। थाना प्रभारी रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हुई है, तीन घायल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें