लखनऊ में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो गिरफ्तार
लखनऊ,। राजधानी लखनऊ में इंटौजा थाना क्षेत्र में रविवार की भोर
में चेकिंग के दौरान पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गयी। दोनों तरफ
से चली गोली में एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे और उसके एक साथी को
गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस उपायुक्त पूर्वी व उत्तरी ने
बताया कि 22 मई को एक दुकान में सरेराह लूट की घटना हुई थी। इस मामले में
की जांच एसओजी और थाना की पुलिस कर रही थी। दो बदमाशों के बारे में पता
चला, तभी से इनकी तलाश की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल पर
सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया तो इन लोगों ने फायरिंग शुरू कर
दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो इसमें मुख्य बदमाश जिसका नाम आदिब है,
को गोली लगी। उसके साथी रेहान को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को इलाज
के लिए अस्पताल भेजा गया। इसके खिलाफ नौ मुकदमें दर्ज हैं। इन लोगों के
पास से असलहा मिला है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।





