मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

सदर अस्पताल के चिकित्सक से 20 लाख की रंगदारी मांगने में दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

-नव पदस्थापित एएसपी के नेतृत्व में 48 घंटे में हुआ घटना का उद्भेदन

पूर्वी चंपारण। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ अमित कुमार से रंगदारी मांगने के मामले का उदभेदन जिले में नव पदस्थापित एएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने 48 घण्टे में कर दिया है।

इस मामले में दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं। जिसमे रघुनास्थपुर ओपी क्षेत्र का अरज ठाकुर एवं सुगौली थाना क्षेत्र का नरेश सहनी शामिल हैं। एसपी कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर उक्त दोनो की गिरफ्तारी की गई है।

बताते हैं कि 28 जनवरी को इस मामले में चिकित्सक अमित कुमार ने छतौनी थाने में केस दर्ज कराया था। जिसको लेकर एएसपी सदर शिखर चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनो बदमाशो को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक डॉक्टर से उनके मोबाइल नम्बर 9818842661 पर मो. न. 9241763644 से कॉल कर 20 लाख रंगदारी देने की बात कही गई थी। रंगदारी की रकम नही देने पर हत्या करने की भी धमकी दी गई थी। इसको लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगो को गिरफ्तार कर इस घटना का पटाक्षेप किया है। पुलिस टीम में एएसपी के अलावे छतौनी थानाध्यक्ष कंचन भास्कर , पीएसआई कुमारी पूजा,जाहिद अख्तर,मुकेश कुमार , टेक्निकल सेल के चंदन कुमार आदि शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें