मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

तृणमूल कार्यकर्ता पर फायरिंग में दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तृणमूल कार्यकर्ता पर फायरिंग में दो गिरफ्तार

दक्षिण दिनाजपुर। जिले के गंगारामपुर में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता पर गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था। इस मामले में मुख्य आरोपित अभी भी फरार है, जबकि पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, गंगारामपुर शहर तृणमूल के एससी/ओबीसी सेल के अध्यक्ष बाबू चौधरी इस मामले के मुख्य आरोपित है, जो अभी तक पकड़ से बाहर है। हालांकि, घटना में संलिप्तता के आरोप में मनोज प्रसाद जायसवाल और विश्वजीत कुंडू को गिरफ्तार कर लिया गया है।गुरुवार को एक पत्रकार सम्मेलन में गंगारामपुर महकमा पुलिस अधिकारी शुभतोष सरकार ने बताया कि बाबू चौधरी और घायल तृणमूल कार्यकर्ता शिवा चौधरी के बीच व्यावसायिक दुश्मनी थी। इसी रंजिश के चलते मंगलवार देर रात गंगारामपुर थाना क्षेत्र के पास शिवा चौधरी को निशाना बनाकर गोली चलाई गई। घटना के बाद घायल शिवा चौधरी के परिवार की ओर से थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। उसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपित की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें