गोसाईगांव रेलवे स्टेशन पर गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
कोकराझाड़
(असम)। गोसाईगांव में 20 किलोग्राम गांजा के साथ दो
तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार
गोसाईगांव रेलवे स्टेशन पर बीती रात गांजा जब्त किया गया।
छापामारी
दल ने गांजा उस समय जब्त किया, जब तस्कर ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन से दिल्ली
गांजा को ले जाने के लिए ट्रेन में सवार हो रहे थे।
जब्त गांजे की
बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी गयी है। इस मामले में दो युवकों को
गिरफ्तार भी किया गया है। गिरफ्तार युवकों में से एक की पहचान गोसाईगांव
महकमे के सापकाटा निवासी सूरत जमाल और दूसरे की मालागुड़ी की फारूक
अब्दुल्ला के रूप में हुई है। जबकि, एक अन्य युवक फरार बताया गया है।
असम पुलिस और रेलवे पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर गांजा जब्त किया। जब्त किये गये गांजे का वजन बीस किग्रा बताया गया है।





