मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:47 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस गश्ती के दौरान दो हथियार तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी चंपारण। जिले के मलाही थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी निशानदेही पर एक और अपराधी को कट्टा और गोली के साथ गिरफ्तार किया गया ।इसकी जानकारी देते शुक्रवार को अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर मलाही थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान मठिया गिरी टोला मंदिर के समीप गश्ती गाड़ी देख भागते एक युवक को खदेड़कर पकड़ा।जिसकी पहचान अंकित कुमार उर्फ रितिक के रूप में हुई वही उसका तलाशी लेने पर उसके पास से 9 एमएम का दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया।पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मलाही थाना क्षेत्र के खजुरिया से नीतीश रंजन उर्फ शिबू को गिरफ्तार किया। उसके पास से भी एक देसी कट्टा एवं 335 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इसके साथ ही नीतीश के मोबाइल से हथियार खरीद बिक्री करने का कई साक्ष्य भी मिले है।पुलिस अब इस आधार पर अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है। छापेमारी टीम मे अरेराज सर्किल इंस्पेक्टर पूर्णकांत सामर्थ,मलाही थानाध्यक्ष विनीत कुमार एसआई शिवआसरे सिंह व सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें