मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

मुथरा में महिला की हत्या करने वाले दो आरोपी मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुथरा में महिला की हत्या करने वाले दो आरोपी मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार

मथुरा। महिला की हत्या के बाद यमुना एक्सप्रेस वे पर शव फेंककर फरार हुए हत्यारों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो आरोपी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीओ महावन श्वेता वर्मा ने बताया कि 13 अप्रैल को बलदेव थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 130.8 किमी के पास अज्ञात महिला का शव मिला था, जिसकी पहचान निकिता (26) निवासी देवरिया के रूप में हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की बात पता चली। इसके बाद थाना बलदेव में मुकदमा दर्ज किया गया था। निकिता के सीडीआर जांच करने पर बृजेश और विकास के नाम सामने आए।

इसके बाद से ही दोनों व्यक्तियों की तलाश जारी थी।

इसी कड़ी में मंगलवार देर रात सूचना मिली कि दोनों आरोपी यमुना एक्सप्रेस पर आने वाले हैं। इस पर पुलिस ने कंजौली घाट पर चेकिंग शुरू की, तभी पुलिस को देखकर दोनों अंडरपास से कच्चे रास्ते पर मुड़ गए। अपने आपको घिरता देखकर पुलिस की टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की तो बृजेश और विकास को गोली लगी और घायल होकर गिर पड़े।

पुलिस की टीम ने तुरंत दोनों को हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया। आरोपियों के कब्जे से 2 तमंचा, आठ कारतूस व घटना में प्रयुक्त कार और वारदात में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद किया गया है। पुलिस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों की भी गहन जांच की जा रही है।

वहीं, गौतमबुद्धनगर जिले के दादरी क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाकिर के रूप में हुई है, जो दादरी कस्बे का ही निवासी है और लंबे समय से लूट व छिनैती के मामलों में वांछित चल रहा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें