मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

खरगोन : पुलिस की रेड में 25 अवैध हथियारों के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

भोपाल,। खरगोन पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वालों के

खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाई की है। पुलिस ने सोमवार को अवैध शस्त्र

फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दों आरोपितों को गिरफ्तार करने में बड़ी

सफलता मिली है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से 25 पिस्टल भी जब्त

की।

पुलिस के अनुसार पुलिस मुख्यालय भोपाल व पुलिस

महानिरीक्षक इंदौर जोन इन्दौर (ग्रामीण) अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक

निमाड रेंज खरगोन अतुल सिंह द्वारा अवैध हथियारों के निर्माण एवं अवैध

खरीदी-बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए निर्देशित किया गया था। इन निर्देशों

के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीना, अति. पुलिस अधीक्षक

(शहर) तरूणेन्द्र सिंह बघेल व अति.पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मनोहर सिंह

बारीया के द्वारा जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना

प्रभारियों की पुलिस टीम को लगातार अवैध फायर आर्म्स के नेटवर्क को चिन्हित

कर उसे धवस्त करने के लिए एवं पुलिस के मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अवैध

फायर आर्म्स पर पैनी निगाह रखी जाने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके

परिणामस्वरूप थाना भीकनगाँव पुलिस टीम के द्वारा अवैध हथियारो का निर्माण

कर खरीद फरोक्त करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।

मप्र

पुलिस मुख्यालय से जनसंपर्क अधिकारी आशीष शर्मा ने बताया कि सोमवार को

थाना भीकनगाँव चौकी बमनाला पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सेल्दा पुल

बमनाला के पास अवैध हथियारों की खरीद-फ़रोख़्त होने वाली है। मुखबिर की

सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया व पुलिस टीम

को मुखबिर सूचना से अवगत कराया गया।

पुलिस

टीम द्वारा मुखबिर के बताए अनुसार सेल्दा पुल बमनाला के पास झाड़ियों की आड़

लेकर छुपकर पुलिस टीम के द्वारा आने जाने वाले लोगों पर निगाह रखी गई।

थोड़ी देर बार मुखबिर के बताए हुलिये अनुसार एक व्यक्ति सेल्दा - सिगनूर तरफ

से पैदल – पैदल आता हुआ दिखाई दिया। थोड़ी देर बाद एक संदिग्ध व्यक्ति आता

दिखाई दिया जो पुलिस को देख कर भागने लगा जिसे पुलिस टीम के द्वारा

घेराबंदी कर पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि

पकड़े गए व्यक्ति से उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम दिलीप पिता

गोरेलाल सिंसोदिया जाति भीलाला उम्र 26 साल निवासी ग्राम अंजनगांव थाना

बिस्टान का होना बताया। पुलिस टीम के द्वारा दिलीप की तलाशी लेने पर उसकी

कमर से दो पिस्टल खोसी हुई मिली। दिलीप से पिस्टल रखने के संबंध में

लाइसेंस या दस्तावेज का पूछने पर उसने कोई लाइसेंस या दस्तावेज नहीं होना

बताया ।

पुलिस टीम के द्वारा दिलीप से

पिस्टल के संबंध मे पूछताछ करने पर दिलीप ने बताया की उक्त अवैध पिस्टल

ग्राम सिगनूर के तकदीर उर्फ कट्टा सिकलीकर से खरीदी है जो अभी वर्तमान में

अपने घर के पीछे अवैध पिस्टलें तैयार कर रहा है। इस सूचना पर तत्काल

कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम को दिलीप की निशानदेही पर तकदीर उर्फ कट्टा

सिकलीकर के घर के पीछे दबिश देने हेतु रवाना किया गया । पुलिस टीम के

द्वारा तकदीर उर्फ कट्टा सिकलीकर के घर के पीछे घेराबंदी कर दबिश दी गई,

जिसमें तकदीर उर्फ कट्टा सिकलीकर मौके पर अपने घर के पीछे अवैध पिस्टल

बनाते पाया गया।

पुलिस टीम के द्वारा आसपास तलाशी ली गई

जिसमें पुलिस टीम को तकदीर उर्फ कट्टा सिकलीकर के पास से अवैध हथियार के

निर्माण की सामग्री जैसे संडासी, ग्राईन्डर मशीन, हथौडा, पाईप, पतरे

अर्धनिर्मित पिस्टलों का ढांचा एवं अन्य लोहे का सामान तथा उसके पास 25

पिस्टल जो कि 4,60,000 का मशरूका विधिवत जप्त किया गया।/मयंक

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें