मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम बंगाल में दो बांग्लादेशी नागरिकों को बंधक बनाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पश्चिम बंगाल में दो बांग्लादेशी नागरिकों को बंधक बनाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता। कोलकाता पुलिस ने वीजा दिलाने के नाम पर दो बांग्लादेशी नागरिकों को बंधक बनाकर अवैध रूप से रखने और उनसे पैसे वसूलने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया।

टेक्नोसिटी पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने सोमवार को एक होटल पर छापा मारकर दो बांग्लादेशियों को बचाया।

पुलिस ने मौके से बांग्लादेशी नागरिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले बांग्लादेश के दो नागरिक, राजीव लस्कर और जुनैद मियां, भारत आए थे। वे वैध वीजा के साथ कोलकाता पहुंचे थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, उन्होंने भारत से तुर्की जाने की योजना बनाई थी।

वीजा प्राप्त करने के प्रयास में, राजीव और जुनैद ने अचिंत्य कुमार पाल नामक एक दलाल से बात की।

जांचकर्ताओं का दावा है कि बांग्लादेशी नागरिक हुमायूं कबीर ने अचिंत्य कुमार पाल को राजीव और जुनैद से मिलवाया था। इसके बाद, वीजा दिलाने के नाम पर दोनों बांग्लादेशियों को बुलाया गया। आरोप है कि उन्होंने दोनों को बंधक बना लिया। इसके बाद फिर उनसे तीन लाख रुपए की मांग की गई। बांग्लादेश के एक बैंक से अपहरणकर्ताओं के खाते में यह रकम ट्रांसफर भी कर दी गई। लेकिन इसके बाद भी और रकम की मांग की गई।

इसी बीच, पुलिस अधिकारियों को गोपनीय सूत्रों के माध्यम से पूरी घटना की जानकारी मिली।

टेक्नोसिटी पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने होटल पर छापा मारकर दो बांग्लादेशी नागरिकों को बचाया।

उन्होंने हुमायूं कबीर और अचिंत्य पाल को अवैध रूप से हिरासत में रखने और जबरन पैसे वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

जानकारी मिली है कि गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों को मंगलवार को उत्तर 24 परगना जिले की बारासात अदालत में पेश किया गया।

बिधाननगर पुलिस आयुक्त कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "पुलिस इस मामले में आगे की जांच के लिए उन्हें हिरासत में लेगी। इस मामले में अन्य संलिप्त लोगों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। इस तरह इन लोगों ने इससे पहले भी कोई घटना को अंजाम दिया है या नहीं, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें