मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

एशियन एकेडमी क्रिएटिव अवॉर्ड्स में 'टीवीएफ़' की बड़ी जीत, पंचायत सीजन 3 ने जीता बेस्ट कॉमेडी प्रोग्राम अवॉर्ड

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

'टीवीएफ़' (द वायरल फीवर) ने पंचायत सीजन 3 की रिलीज के साथ फिर से दर्शकों का दिल जीत लिया है। यह शो अपनी भरोसेमंद और आसानी से कनेक्ट होने वाली कहानियों की वजह से पॉपुलर बना हुआ है। अपने ह्यूमर और दिलचस्प कहानी के लिए पहचाना जाने वाला यह शो 'टीवीएफ़' को अपने दर्शकों की नब्ज पहचानने में एक लीडिंग प्लेटफॉर्म बना चुका है। हाल ही में 'टीवीएफ़' ने एशियन एकेडमी क्रिएटिव अवॉर्ड्स में बड़ी जीत दर्ज की है, जहां उसे कई अवॉर्ड्स मिले, जिनमें 'पंचायत सीजन 3' के लिए बेस्ट कॉमेडी प्रोग्राम का अवॉर्ड भी शामिल है।इस कमाल की उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए, 'टीवीएफ़' ने सोशल मीडिया पर जीत की घोषणा करते हुए एक पोस्टर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "देख रहा है बिनोद!? 'पंचायत सीजन 3' एशियाई एकेडमी क्रिएटिव अवॉर्ड्स में नेशन विनर है! हमारे कमाल की कास्ट और क्रू का बहुत-बहुत धन्यवाद! यहां और भी मज़ेदार पल, अप्रत्याशित मोड़ और ऐसे मीम्स हैं जो कभी पुराने नहीं होते।अपने एक पोस्ट ने लिखा है"सपने सच होते हैं! यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि सपने वर्सेज एवरीवन ने एशियन एकेडमी क्रिएटिव अवॉर्ड्स 2024 में बेस्ट ब्रांडेड प्रोग्राम जीता है! हमारी कमाल की टीम और कहानी कहने की ताकत में विश्वास रखने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद। यहाँ और ज्यादा सपने, ज्यादा हलचल और बहुत सारी जीत की कामना है।"इस साल 'टीवीएफ़' ने अपने शानदार शो जैसे सपने वर्सेज एवरीवन, वेरी पारिवारिक, पंचायत सीजन 3, कोटा फैक्ट्री सीजन 3, गुल्लक सीजन 4 और अरेंज्ड कपल के साथ अवॉर्ड्स में बड़ी जीत हासिल की है। इन सफलताओं के साथ 'टीवीएफ़' डिजिटल स्टोरीटेलिंग में लीडर बना हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें