मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

टीवी अभिनेता जेम्स हॉलक्रॉफ्ट का शव मैक्सिको सिटी में मिला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लोकप्रिय टीवी सीरीज 'कोमो डायस एल डिचो' में नजर आए 26 वर्षीय अभिनेता जेम्स हॉलक्रॉफ्ट का शव मैक्सिको सिटी में मिला है। जेम्स 3 सितंबर से लापता थे और अब उनका शव मिलने की पुष्टि उनकी बहन ने अपने भाई को श्रद्धांजलि देकर की है। इस खबर के सामने आने के बाद से उनके परिवार के साथ-साथ पूरी टीवी इंडस्ट्री और उनके फैंस सदमे में हैं। एक्टर के अचानक निधन की खबर ने सभी को चौंका दिया है।जेम्स ने एक्टिंग के साथ-साथ मैक्सिको सिटी के एक एक्टिंग स्कूल से पढ़ाई की थी। उनकी बहन जेन होलक्रॉफ्ट ने इंस्टाग्राम पर यह दुखद खबर शेयर करते हुए अपने भाई को याद किया और एक बेहद भावुक पोस्ट भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने भाई को श्रद्धांजलि दी। जेम्स होलक्रॉफ्ट की बहन अपने भाई की अचानक मौत से सदमे में हैं। उन्होंने कहा कि जेम्स मेक्सिको सिटी के तिजापान में अपने घर लौटते समय अचानक गायब हो गया।जेम्स के बहनोई ने अभिनेता को श्रद्धांजलि दी और पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'काश यह एक बुरा सपना होता। एक भाई, चाचा और एक अद्भुत बेटा होने के लिए धन्यवाद। हम तुम्हें बहुत याद करेंगे, मेरा दिल टूट गया है।' आज भले ही पर्दा गिर गया हो, लेकिन मुझे यकीन है कि आप उस अद्भुत प्रदर्शन को देकर स्वर्ग में हैं जिसके बारे में आप हमेशा बात करते रहे हैं। हम आपको बताते हैं, जेम्स को टीवी सीरीज़ 'कोमो डाइस एल डिचो' में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता था, जो वास्तविक जीवन की कहानियों पर आधारित थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें