मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

इंस्ताबुल में चर्च पर हमला, एक व्यक्ति की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

इंस्ताबुल,

29 जनवरी । तुर्किये के इंस्ताबुल में रविवार पूर्वाह्न 11.40 बजे

एक प्रमुख चर्च पर हुए हमले में एक व्यक्ति की जान चली गई। यह इतालवी चर्च

है। देश के राष्ट्रपति एर्दोगन ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है।

स्थानीय समाचार पत्र डेली सबाह की रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला इंस्ताबुल

के सरयेर जिले में हुआ।

डेली सबाह के अनुसार, इस्तांबुल के मुख्य

लोक अभियोजक कार्यालय ने हमले के संबंध में जांच शुरू कर दी है। जांच का

जिम्मा एक उप मुख्य अभियोजक और दो सरकारी अभियोजकों को सौंपा गया है।

आंतरिक मंत्री अली येरलिकाया ने कहा है कि सांता मारिया चर्च में प्रार्थना

के दौरान दो बंदूकधारी नकाबपोश ने गोलीबारी की। देश के उपराष्ट्रपति

सेवडेट यिलमाज, न्याय मंत्री यिलमाज टुन्के और जस्टिस ऐंड डेवलपमेंट पार्टी

प्रवक्ता ओमर सेलिक सहित अन्य ने चर्च पर हमले की निंदा की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें