मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रंप ने जेलेंस्की से की मुलाकात, रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने का किया आग्रह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ट्रंप ने जेलेंस्की से की मुलाकात, रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने का किया आग्रह

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ ढाई घंटे तक फोन पर बातचीत करने के एक दिन बाद व्हाइट हाउस में अपने यूक्रेनी समकक्ष वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की।

यूक्रेनी राष्ट्रपति के साथ बैठक के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर ज़ेलेंस्की के साथ अपनी बैठक को "काफी रोचक और सौहार्दपूर्ण" बताया।

उन्होंने लिखा, "यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ बैठक काफी रोचक और सौहार्दपूर्ण रही, लेकिन मैंने उनसे कहा, जैसा कि मैंने राष्ट्रपति पुतिन को भी सुझाव दिया था कि अब समय आ गया है कि हत्याएं रोकी जाएं और समझौता किया जाए।"

राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें जहां हैं वहीं रुक जाना चाहिए। दोनों को जीत का दावा करने दें, इतिहास को फैसला करने दें! अब और गोलीबारी नहीं, अब और मौतें नहीं, अब और बेहिसाब धनराशि खर्च नहीं। यह एक ऐसा युद्ध है जो अगर मैं राष्ट्रपति होता तो कभी शुरू ही नहीं होता।

हर हफ्ते हजारों लोग मारे जा रहे हैं, अब और नहीं, शांति से अपने परिवारों के पास घर जाओ!"

द्विपक्षीय बैठक से पहले मीडिया से बात करते हुए, अमेरिकी राष्ट्रपति यूक्रेन को टॉमहॉक मिसाइलें देने के अपने पुराने रुख से हटते हुए दिखाई दिए; उन्होंने कहा, "वह चाहेंगे कि उन्हें टॉमहॉक की जरूरत ही न पड़े।

उन्होंने आगे कहा, "हम टॉमहॉक मिसाइलों के बारे में बात करने जा रहे हैं, और हम चाहेंगे कि उन्हें टॉमहॉक मिसाइलों की जरूरत ही न पड़े। सच कहूं तो, हम युद्ध खत्म करना ही चाहेंगे। हम युद्ध खत्म करने के लिए ही इसमें शामिल हैं।"

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को अपनी सुरक्षा के लिए इन मिसाइलों की जरूरत है। दरअसल, हमास और इजरायल के बीच दो सालों से चल रहे युद्ध पर फिलहाल फुलस्टॉप लग गया है।

ऐसे में यूक्रेनी राष्ट्रपति को उम्मीद है कि रूस और यूक्रेन के बीच भी युद्ध रुक सकता है।

उन्होंने कहा, "हमें टॉमहॉक मिसाइलों की जरूरत है, और हमें कई अन्य मिसाइलों की भी जरूरत है, जो हम पिछले चार सालों से यूक्रेन भेज रहे हैं।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें