मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रंप का दावा: बहुत जल्द खत्म कर देंगे युद्ध, ईरान समझौते के लिए बेताब, वे थक चुके हैं

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
ट्रंप का दावा: बहुत जल्द खत्म कर देंगे युद्ध, ईरान समझौते के लिए बेताब, वे थक चुके हैं

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हाल ही में अमेरिकी सैन्य हमलों के बाद ईरान 'समझौता करने के लिए बहुत बेताब है।" उन्होंने दावा किया कि तेहरान की सैन्य क्षमता काफी हद तक खत्म कर दी गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

ट्रंप व्हाइट हाउस के सालाना कांग्रेसनल पिकनिक में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक रैली जैसी शैली में अर्थव्यवस्था, विदेश नीति और अपनी सरकार के एजेंडे पर भी बात की और बार-बार ईरान और मध्य पूर्व में तनाव का ज‍िक्र किया।

उन्होंने कहा क‍ि हम इस युद्ध को बहुत जल्दी खत्म कर देंगे।

वे समझौता करना बहुत चाहते हैं। वे इससे थक चुके हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका ने कार्रवाई इसलिए की क्योंकि “उनके दिमाग में परमाणु हथियार हैं और हम उन्हें यह हथियार नहीं लेने देंगे।”

उन्होंने कहा क‍ि हमने बहुत अच्छा काम किया है और मुझे लगता है हम बहुत जल्दी यह पूरा कर लेंगे और उनके पास परमाणु हथियार नहीं होगा। उम्मीद है हम इसे अच्छे तरीके से हल करेंगे।

ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की सैन्य ताकत को बहुत नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने कहा क‍ि हमने उनकी नौसेना खत्म कर दी। उनकी एयरफोर्स खत्म हो गई। उनकी एंटी-एयरक्राफ्ट क्षमता भी खत्म हो गई। उनके पास युद्ध में इस्तेमाल होने वाला सारा सामान खत्म हो गया।

उन्होंने कहा, “मैं यह नहीं कहना चाहता कि उनके नेता खत्म हो गए हैं, क्योंकि यह कहना अच्छा नहीं लगता, लेकिन सच यही है।”

ये बयान व्हाइट हाउस के दक्षिण लॉन पर हुए एक उत्सव जैसे कार्यक्रम के दौरान दिए गए, जिसमें कांग्रेस के सदस्य, कैबिनेट अधिकारी और उनके परिवार शामिल थे। व्हाइट हाउस में हुए इस कार्यक्रम में उन्होंने अपनी सरकार की आर्थिक उपलब्धियों और कानून बनाने की सफलताओं की भी चर्चा की।

उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान शेयर बाजार ने '67 बार ऑल-टाइम हाई' बनाया और यह भी दावा किया कि संघर्ष शुरू होने से पहले महंगाई घटकर 1.6 प्रतिशत तक आ गई थी, लेकिन बाद में मध्य पूर्व के तनाव के कारण ऊर्जा की कीमतें बढ़ गईं।

उन्होंने कहा क‍ि अमेरिका फल-फूल रहा है, अमेरिका जीत रहा है, और अमेरिका का सम्मान बढ़ रहा है।

शायद पहले कभी इतना नहीं हुआ।

ट्रंप ने अपनी सरकार के 'ग्रेट ब्यूटीफुल बिल' का भी जिक्र किया, जिसे उन्होंने कई बड़ी नीतियों का एक पैकेज बताया। इसमें 'टिप्स पर टैक्स नहीं', 'ओवरटाइम पर टैक्स नहीं', और किसानों व छोटे कारोबारियों के लिए एस्टेट टैक्स में बदलाव जैसी बातें शामिल हैं।

उन्होंने फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप की भी तारीफ की, जिन्होंने फोस्टर केयर और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानून को आगे बढ़ाने में मदद की। इससे पहले रात में मेलानिया ट्रंप ने सीनेट से 'फॉस्टरिंग द फ्यूचर एक्ट' पास करने की अपील की थी, जिसे हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स पहले ही मंजूरी दे चुका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें