मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रक ने टोटो में मारी टक्कर, बच्ची समेत छह लोग जख्मी; तीन पावापुरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ट्रक ने टोटो में मारी टक्कर, बच्ची समेत छह लोग जख्मी; तीन पावापुरी

नवादा। जिले के रजौली थाना क्षेत्र के परमेश्वर बीघा मोड़ के पास एनएच-20 पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टोटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बच्ची समेत छह लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोटो सड़क किनारे गड्ढे में पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।घायलों ने बताया कि वे सभी नवादा से टोटो पर सवार होकर रजौली की ओर एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही टोटो परमेश्वर बीघा मोड़ के समीप पहुंचा, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।घायलों की पहचान नवादा जिले के अकबरपुर निवासी अभिषेक कुमार, नवादा निवासी संदीप कुमार और राजा देवर निवासी जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने इन तीनों को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं बाबूलाल मांझी, रवि कुमार सहित अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। साथ ही वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें