मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

छिंदवाड़ाः टक्कर मारने के बाद वैन पर पलटा ट्रक, दो लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

छिंदवाड़ा । जिले के चौरई मार्ग पर सिहोरा के पास शुक्रवार देर रात सड़क

हादसा हो गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि वैन में सवार सात लोग

बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में रेफर किया गया है।

जानकारी

के अनुसार, वैन में सवार लोग छिंदवाड़ा राज टॉकीज क्षेत्र के बताए जा रहे

हैं जो बलिमा कार्यक्रम में शामिल होने छिंदवाड़ा से खेरी जा रहे थे, तभी

बालाघाट की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने वैन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर

मारने के बाद ट्रक वैन पर पलट गया। इससे वैन में सवार दो युवकों की मौके पर

ही मौत हो गई जबकि अन्य सात लोग बुरी तरह से घायल हो गए। वैन में कुल नौ

लोग सवार थे। पुलिस के मुताबिक मृतक के नाम इमरान खान और शंटू खान है, जो

वैन में सामने की तरफ बैठे थे। ट्रक की टक्कर के बाद वैन बुरी तरह से

क्षतिग्रस्त हो गई जिसमें सामने बैठे मृतकों की बॉडी कटर द्वारा निकाली गई।

पुलिस के अनुसार, देर रात हुए हादसे में राज टॉकीज निवासी

सलीम, अरशद, सबीम, मुखमिल, मकिर और इमरान और एक अन्य घायल हो गए। इन्हें

जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। इसमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही

है। हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि खान

फैमिली वलीमा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज टॉकीज एरिया कपूर्दा

खैरी की तरफ जा रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने वैन को टक्कर मार दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें