मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

बुरहानपुर: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 5 साल की बच्ची की मौत, माता-पिता बाल-बाल बचे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बुरहानपुर: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 5 साल की बच्ची की मौत, माता-पिता बाल-बाल बचे

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिला अंतर्गत इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में पांच साल की मासूम की माैत हाे गई। यहां तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार परिवार हादसे का शिकार हाे गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से ट्रक की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार चिखलया धूलकोट के रहने वाले जितेंद्र वास्कले अपनी पत्नी और 5 वर्षीय बेटी प्रिया के साथ बाइक पर शाहपुर जा रहे थे। इस दाैरान सुबह करीब दस बजे मोहना पुल पर एक ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक पर बीच में बैठी प्रिया दाईं तरफ गिरकर ट्रक के नीचे आ गई। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जितेंद्र और उनकी पत्नी बाईं तरफ गिरे और बाल-बाल बच गए। शिकारपुरा थाना प्रभारी कमल सिंह पंवार ने बताया कि हादसे के समय एक आयशर वाहन आगे चल रहा था। पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बच्ची की मां बेहोश हो गईं। उन्हें 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जांच में पता चला कि उन्हें कोई चोट नहीं आई है। शिकारपुरा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें