मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारी, कॉन्स्टेबल की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारी, कॉन्स्टेबल की मौत

गाजियाबाद।दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर थाना भोजपुर क्षेत्र में रविवार की देर रात में एक तेज रफ्तार ट्रक ने गश्त कर रही पुलिस की 112 (पीआरवी) गाड़ी को भीषण टक्कर मार दी । जिसमें तैनात एक कांस्टेबल की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि पुलिस की गाड़ी 112 के परखच्चे उड़ गए और कांस्टेबल की एक टांग कट कर अलग हो गई ।

मरने वाले सिपाही का नाम अनुज कुमार था । उसकी आयु लगभग 25 वर्ष थी। जो पुलिस के गाड़ी नंबर 112 पर तैनात था। रविवार की रात में गाड़ी गश्त कर रही थी। तभी राजस्थान नंबर के एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कांस्टेबल की एक टांग कट गई जबकि दूसरी टांग पूरी तर कुचल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सिपाही को अस्पताल ले गई जहां उसे मेरठ के सुभारती अस्पताल में भेज दिया गया लेकिन अधिक खून बहने के कारण सिपाही की मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में मातम छा गया है और सिपाही के परिजनों को सूचना दे दी गई है। डीसीपी ग्रामीण एसएन तिवारी ने बताया कि मृतक कॉन्स्टेबल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच पड़ताल कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें