मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

मवेशी काे बचाने में ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चपेट में आई महिला समेत तीन घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मवेशी काे बचाने में ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चपेट में आई महिला समेत तीन घायल

झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में शिवपुरी राजमार्ग पर गुरुवार की देर रात गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर टमाटरों से भरा एक ट्रक पलट गया। उसकी चपेट में आने से एक महिला भी घायल हो गई। इस हादसे में महिला के साथ चालक और क्लीनर भी घायल हाे गए,जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।बैंगलोर अनंतपुर नगर से टमाटर लेकर ट्रक संख्या आरजे 11 जीबी 9937 दिल्ली जा रहा था। जैसे ही ट्रक झांसी जनपद के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के बिहारी तिराहे से पहुंज नहर पुल के पास से गुजर रहा था तभी सड़क पर अचानक एक गाय आ गई। जिसे बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक अंशुल, क्लीनर समेत ट्रक की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई। ट्रक पलटने से उसमें भरे टमाटर सड़क पर फैल गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलाें को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाते हुए अग्रिम कार्रवाई की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें