मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

चुटूपालु घाटी में ट्रक ने चार गाड़ियों को रौंदा, दो की मौत, चार घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रामगढ़ । रामगढ़ थाना क्षेत्र के रांची रामगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चुट्टूपालू घाटी में रविवार की शाम एक ट्रक ने तबाही मचा दी। उसने चार गाड़ियों को रौंदा डाला। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी विद्या शंकर ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचे पेट्रोलिंग टीम ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार रांची की ओर से आ रहे एक 12 चक्का ट्रक ने अपने आगे चल रहे तीन स्कूटी सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। से पहले स्कूटी को धक्का मारा। इसके बाद जेएच 01 डीई 4000 जेएच 01 ए एम 5544 को धक्का मार दिया। इस हादसे में स्कूटी पर सवार महेश महतो (32) और श्याम कुमार महतो (26) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों चुट्टुपालु गांव के रहने वाले थे। इसके अलावा एक महिला व एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। तीनों स्कूटी को धक्का मारने के बाद, उस ट्रक ने अपने आगे चल रहे एक टाटा 709 डब्ल्यूबी 19 के 1590 को भी जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मिनी ट्रक पलट गया। ट्रक पर सवार चालक और खलासी दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें भी पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें