मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रक ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, महिला और बच्चे की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मेरठ, । परतापुर थाना क्षेत्र के एनएच-58 बाईपास पर सोमवार को

ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल पर सवार महिला और

उसके छह माह के बच्चे की मौत हो गई, जबकि महिला का ससुर गंभीर रूप से घायल

हो गया।

मेरठ की कंकरखेड़ा कॉलोनी निवासी अनु का विवाह दो साल पहले

गाजियाबाद जनपद के निवाड़ी थाना क्षेत्र के सारा गांव निवासी अर्जुन पुत्र

महेंद्र से हुआ था। इस समय अनु अपने ससुर महेंद्र के साथ मायके कंकरखेड़ा आई

हुई थी। सोमवार को महेंद्र मोटरसाइकिल से अनु और उसके छह माह के बेटे केशव

को लेकर अपने गांव जा रहे थे। जब उनकी मोटरसाइकिल एनएच-58 परतापुर बाईपास

पर पहुंची तो पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी मोटरसाईकिल में टक्कर मार दी।

ट्रक के नीचे कुचलने से अनु और उसके बेटे की मौत हो गई, जबकि महेंद्र गंभीर

रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शवों

को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने ट्रक और उसके चालक सुरजीत को हिरासत में ले लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें