मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के महामाया फ्लाइओवर के पास गुरुवार दोपहर बाइक पर सवार होकर जा रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मार दिया। इस घटना में युवक का सिर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। उसका सिर कुचल गया। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आज दोपहर को थाना क्षेत्र के महामाया फ्लाईओवर के पास बाइक से जा रहे एक युवक को ट्रक ने टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी। युवक का सिर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। इस वजह से उसका सिर पूरी तरह से कुचल गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसके पास से कोई दस्तावेज प्राप्त नहीं हुआ है। उसका मोबाइल फोन लॉक है। उन्होंने बताया कि पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। इस घटना के चलते महामाया फ्लाईओवर पर काफी लंबा जाम लग गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। ट्रक चालक फरार है। उन्होंने बताया कि पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें