मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

जादू-टोने से परेशान भाइयों ने की थी पूर्व पार्षद की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

झांसी,

30 जनवरी । जिले के कटेरा थाना क्षेत्र में चौबीस घंटे के भीतर ही

पूर्व पार्षद की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए सगे भाईयों को गिरफ्तार

किया है। भाइयों ने स्वीकारा की पूर्व पार्षद उनकी बीवियों पर जादू-टोना

करता था और इसी कारण वह एवं उनकी पत्नियां परेशान रहती थी। इससे तंग आकर

उन्होंने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस अधीक्षक देहात

गोपीनाथ सोनी ने मंगलवार को बताया कि कटेरा थाना क्षेत्र के पुखरया खिरक

गांव के रहने वाले 32 वर्षीय महेश का शव सोमवार को खेत में मिला था। युवक

10 साल पहले नगर पंचायत में पार्षद भी रह चुका था। सूचना पर पुलिस मौके पर

पहुंची थी। मृतक के छोटे भाई ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए छानबीन के आधार पर आरोपी सगे भाईयों खेमचंद

और हरिसिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार

कर लिया।

पत्नियों पर करता था जादू-टोना

दोनों ने

पूछताछ में बताया कि मृतक महेश ने उनकी बीवियाें पर जादू-टोना करके उन्हें

अपने वश में कर रखा था। कई बार महेश को समझाया, लेकिन वह अपनी हरकतों से

बाज नहीं आ रहा था। बीवियों के मायके में भी महेश की दखल बढ़ चुकी थी। इसी

से परेशान होकर उन्होंने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। रोज की तरह महेश

रात में खेत पर फसल की रखवाली करने गया था तभी पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

थाना प्रभारी महाराज सिंह ने बताया कि आरोपितों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करते हुए दोनों को जेल भेज दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें