मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

तृणमूल के कारनामे देश के सामने आ चुके, जनता करेगी चुनाव में फैसला : पीएम नरेंद्र मोदी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पीएम मोदी ने हावड़ा रैली में ममता बनर्जी पर किए तीखे हमले, 'दीदी से नंदी भी नाराज' और 'भाइपो सर्विस टैक्स' से घेरा

पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में चुनावी रैलियां कीं। हावड़ा की रैली में वे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि राज्य में दीदी ने जो किया वह सामने आ चुका है, अब जनता फैसला करेगी। हालत यह है कि दीदी की पार्टी को पोलिंग एजेंट नहीं मिल रहे हैं और वह चुनाव आयोग व सुरक्षा बलों पर उनके पोलिंग एजेंटों को रोकने का आरोप लगा रही हैं।

बगावत कर रहे पोलिंग एजेंट

हावड़ा की रैली में पीएम मोदी ने कहा कि दीदी मान चुकी हैं कि उनके पोलिंग एजेंट उनके खिलाफ बगावत कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि बंगाल में जो भी दीदी ने किया वह सामने आ चुका है। वह राज्य के लोगों को धमका रहीं हैं। दीदी कहती हैं 'आमरा देखे नेबो' जबकि भाजपा कहती है, 'आमरा सेवा कोरबो'। हम जनता से विनम्रतापूर्वक सेवा करने का अवसर देने का आग्रह कर रहे हैं।

आरोप का जनता जवाब दे

पीएम ने कहा कि दीदी आप पर पैसा लेने और वोट बेचने का आरोप लगा रहीं हैं, क्या आपने ऐसा किया? क्या यह आपका अपमान नहीं है? आपको इस चुनाव में अवश्य जवाब देना चाहिए।

'भाइपो सर्विस टैक्स' की देशभर में चर्चा

पीएम ने कहा कि तृणमूल के सिंडिकेट का आंखों देखा हाल बताने वाला एक टेप पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। न्यू टाउन से कैसे कंस्ट्रक्शन का सिंडिकेट विकसित हुआ, कैसे हावड़ा सहित पश्चिम बंगाल के अनेक शहरों को 'भाइपो सर्विस टैक्स' ने बेहाल कर दिया, ये पूरे देश ने सुना है। दस साल तक दीदी ने बंगाल में जिस तरह विश्वासघात किया उसका जवाब इस बार बंगाल की जनता दे रही है। दीदी के टोलाबाज, सिंडिकेट, अन्याय, अत्याचारी और हत्याचारी सरकार से हर कोई परेशान है।

दीदी से नंदी भी नाराज

हावड़ा की सभा में पीएम मोदी के निशाने पर ममता बनर्जी ही रहीं। उन्होंने कहा कि बंगाल और नंदीग्राम ही नहीं बल्कि दीदी से तो अब नंदी भी अपनी नाराजगी खुलकर जताने लगे हैं। पीएम ने कहा, 'दीदी, ओ दीदी, कितना विश्वास किया था बंगाल के लोगों ने आप पर। आपने बंगाल के लोगों का विश्वास तोड़ दिया। आपने बंगाल के भावुक लोगों का दिल तोड़ दिया। हार की हताशा में दीदी आजकल मुझ पर गालियों की बौछार कर रही हैं। बंगाल के लोग दीदी का ये आचरण देखकर दुखी हैं। देश और दुनिया में इसकी चर्चा है कि बंगाल की ये कौन-सी छवि दीदी प्रस्तुत कर रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें