मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:56 · नई दिल्ली संस्करण

तृणमूल युवा नेता गिरफ्तार, टैक्स वसूली में बाधा और मारपीट के आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तृणमूल युवा नेता गिरफ्तार, टैक्स वसूली में बाधा और मारपीट के आरोप

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी नगर निगम के टैक्स वसूली कार्य में बाधा डालने और टेंडर धारक के साथ मारपीट के गंभीर आरोप में भक्ति नगर थाने की पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के एक युवा नेता को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम संजय लिम्बू है, जो डाबग्राम इलाके का निवासी है। इस घटना से सिलीगुड़ी के सालुगाड़ा हाट इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार दोपहर को सालुगाड़ा हाट में नगर निगम के नियमों के तहत टैक्स वसूली करने नए टेंडर धारक रंजीत पारिदा पहुंचे थे। उसी समय संजय लिम्बू अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचा और टैक्स वसूली में बाधा डाली। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि सालुगाड़ा हाट में अवैध वसूली को लेकर पिछले कई महीनों से संजय और उसके साथियों के खिलाफ शिकायतें मिल रही थी। इससे पहले भी एक टेंडर धारक के साथ इस गिरोह का नाम जुड़ चुका है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सिलीगुड़ी नगर निगम ने दोबारा टेंडर जारी किया था, जिसकी जिम्मेदारी रंजीत पारिदा को मिली।

हालांकि, नया टेंडर मिलने के बाद भी संजय लिम्बू और उसके समर्थकों का दबदबा कम नहीं हुआ। सोमवार की घटना में घायल रंजीत पारिदा ने भक्ति नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने देर रात अभियान चलाकर संजय को पहले हिरासत में लिया और बाद में गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार सुबह आरोपित तृणमूल युवा नेता को जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें