फंदे से लटका हुआ मिला तृणमूल कार्यकर्ता का शव

फंदे से लटका हुआ मिला तृणमूल कार्यकर्ता का शव
हुगली, 14 मार्च । जिले के मंदारन ग्राम पंचायत के ललुका गांव में मंगलवार को एक तृणमूल कार्यकर्ता का शव उसकी दुकान से फंदे से लटका हुआ मिला।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ता बादल घोष के रूप में हुई है। वह अपनी आजीविका चलाने के लिए एक दुकान चलाता था। मंगलवार सुबह उसका शव उसी दुकान में फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना पाकर गोघाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार प्राथमिक तौर पर यह मामला आत्महत्या का लगता है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी।





