मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

पोस्टर फाड़ने का आरोप, तृणमूल कार्यकर्ताओं का सड़क जाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पोस्टर फाड़ने का आरोप, तृणमूल कार्यकर्ताओं का सड़क जाम

जलपाईगुड़ी। तृणमूल कांग्रेस के चुनावी पोस्टर फाड़े जाने की घटना सामने आने से इलाके में तनाव फैल गया। तृणमूल का आरोप है कि अन्य पार्टियों के पोस्टर सुरक्षित रहे, जबकि उनके उम्मीदवार के पोस्टर को ही निशाना बनाया गया। इससे इलाके में राजनीतिक माहौल गरमा गया।मिली जानकारी के मुताबिक, जलपाईगुड़ी विधानसभा सीट से तृणमूल उम्मीदवार कृष्ण दास के समर्थन में सोमवार को सिपाईपाड़ा बाजार से बोधनिमोड़ तक करीब पांच किलोमीटर इलाके में पोस्टर लगाए गए थे। लेकिन मंगलवार सुबह सभी पोस्टर फटे हुए सड़क पर पड़े मिले। इस घटना के विरोध में मंगलवार को तृणमूल कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जलपाईगुड़ी-हल्दीबाड़ी राज्य सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया।करीब डेढ़ घंटे तक चले इस पथावरोध के कारण यातायात पूरी तरह बाधित रहा। बाद में पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर प्रदर्शनकारियों ने जाम हटा लिया।घटना की सूचना पाकर मानिकगंज आउटपोस्ट की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।खारिजा बेरुबाड़ी-1 अंचल कमेटी के अध्यक्ष धनंजय राय ने आरोप लगाया कि भाजपा क्षेत्र में अशांति फैलाने की कोशिश कर रही ह। इस संबंध में पुलिस व चुनाव आयोग से शिकायत की गई है।वहीं, भाजपा नेता सौमेन राय ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी इस तरह के कार्यों में शामिल नहीं है। यह तृणमूल के आंतरिक विवाद का नतीजा हो सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें