मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:59 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी

दक्षिण 24 परगना, । पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बकखाली तट के पास लापता मछली पकड़ने वाले ट्रॉलर 'मा काली' को बरामद कर लिया गया है। ट्रॉलर से रविवार देररात चार और मछुआरों के शव बरामद किए गए। इससे पहले रविवार को पांच शव मिले थे। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है, जबकि छह मछुआरे अब भी लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

प्रशासनिक अधिकारियों और मछुआरों ने पूरी रात ट्रॉलर के भीतर और आसपास सघन तलाशी अभियान चलाया। आशंका जताई जा रही है कि दुर्घटना के समय कुछ मछुआरे समुद्र की ऊंची लहरों में बह गए होंगे। घटना की जानकारी मुख्यमंत्री को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है।

रविवार रात सुंदरबन विकास विभाग के राज्यमंत्री दीपंकर जाना घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने पाथरप्रतिमा के गोवर्धनपुर कोस्टल थाना क्षेत्र के सीतारामपुर घाट पर चल रहे राहत एवं बचाव अभियान की पूरी रात निगरानी की। इस दौरान काकद्वीप महकमा प्रशासन, सुंदरबन पुलिस, गोवर्धनपुर कोस्टल थाना, वन विभाग तथा मछुआरा संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार, दीघा के शंकरपुर बंदरगाह से दो जुलाई को 'मा काली' ट्रॉलर मछली पकड़ने के लिए समुद्र में निकला था। पांच जुलाई के बाद से ट्रॉलर का संपर्क टूट गया था। इसके बाद पुलिस, तटरक्षक बल, नौसेना, वन विभाग और मछुआरा संगठनों ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया।

उल्लेखनीय है कि पिछले रविवार को दक्षिण 24 परगना के बकखाली तट से लगभग 35 किलोमीटर दूर चुलकाठी जंगल के निकट बाघेरचर इलाके में ट्रॉलर उलटी अवस्था में मिला। संयुक्त अभियान के बाद ट्रॉलर को सीतारामपुर घाट लाया गया, जहां तलाशी के दौरान एक-एक कर नौ मछुआरों के शव बरामद हुए। फिलहाल छह लापता मछुआरों की तलाश जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें