मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

ग्रेटर नोएडा में किन्नर हत्याकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ग्रेटर नोएडा में किन्नर हत्याकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में हुए चर्चित किन्नर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अभिषेक उर्फ मोना उर्फ मानव को सेक्टर-148 मेट्रो लाइन की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 24 मई 2026 को थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के ग्राम तुगलपुर में किन्नर मनोरंजन शर्मा उर्फ चांदनी का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना नॉलेज पार्क में हत्या का मुकदमा दर्ज कर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था।

जांच के दौरान पुलिस को आरोपी अभिषेक उर्फ मोना उर्फ मानव के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। मंगलवार 26 मई को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सेक्टर-148 मेट्रो लाइन के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक उर्फ मोना उर्फ मानव निवासी ग्राम तालिम नगर, थाना हरदुआगंज, जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है। वर्तमान में वह तुगलपुर, थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में रह रहा था। आरोपी की उम्र लगभग 26 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किया है। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना के पीछे क्या कारण था।

इस मामले में थाना नॉलेज पार्क पर मुकदमा संख्या 106/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें