मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रांसफॉर्मर फटने से लगी भीषण आग,दर्जन भर बाइक,तीन दुकानों में रखा सामान जल कर खाक

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
ट्रांसफॉर्मर फटने से लगी भीषण आग,दर्जन भर बाइक,तीन दुकानों में रखा सामान जल कर खाक

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के ट्रांसफार्मर फटने से भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रांसफार्मर के नीचे संचालित तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में बाइक रिपेयरिंग की दुकान में खड़ी करीब एक दर्जन बाइकें जलकर राख हो गईं, जबकि दो सब्जी की दुकानों में रखा सामान भी पूरी तरह नष्ट हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़िया ढिलावल जाने वाले बघार तिराहे पर विद्युत विभाग का एक ट्रांसफार्मर स्थापित है। ट्रांसफार्मर के नीचे और आसपास स्थानीय लोगों द्वारा सब्जी एवं बाइक रिपेयरिंग की दुकानें संचालित की जाती हैं। बुधवार को नगला कलार निवासी संदीप कुमार पुत्र पुरुषोत्तम अपनी सब्जी की दुकान पर कुछ सामान निकालने पहुंचे ।

तभी अचानक ट्रांसफार्मर में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट इतना जोरदार था कि ट्रांसफार्मर का गर्म तेल काफी दूर तक फैल गया और उससे आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में आग ने आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। सबसे पहले संदीप कुमार की सब्जी की दुकान आग की लपटों में घिर गई। इसके बाद सागर राजपूत पुत्र बांकेलाल की सब्जी की दुकान भी जलने लगी। देखते ही देखते दोनों दुकानों में रखा सब्जी का स्टॉक, तख्त, तराजू और अन्य सामान जलकर राख हो गया।

आग की सबसे अधिक मार ट्रांसफार्मर के ठीक नीचे स्थित भाऊपुर निवासी बाबू पुत्र रामनाथ राठौर की बाइक रिपेयरिंग की दुकान पर पड़ी। दुकान में मरम्मत के लिए खड़ी लगभग 10 मोटरसाइकिलें, एक स्कूटी तथा बाहर खड़ी कुछ अन्य बाइकें आग की चपेट में आ गईं। आग इतनी तेज थी कि वाहन मालिकों को अपने वाहन निकालने का मौका तक नहीं मिला और कुछ ही देर में सभी वाहन जलकर कबाड़ में तब्दील हो गए।घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की भयावहता के कारण सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद डायल-112 पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी देर तक मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि उनकी रोजी-रोटी का एकमात्र साधन आग में जलकर नष्ट हो गया है। उन्होंने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। बीजेपी जिला मंत्री पंकज पाल भी मौके पर पंहुचे| अवर अभियंता नें बताया की ट्रांसफार्मर फटने के कई कारण हो सकते हैं, इसकी जाँच की जा रही है | थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।उच्च अधिकारियों को सूचना भेज दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें