मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:15 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव : नियुक्त रिजर्व दलों को दिया गया सामग्री वितरण व वापसी संबंधी प्रशिक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धमतरी,। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता गांधी के

निर्देश पर आज लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत जिले के लोकसभा क्षेत्र

महासमुंद के विधानसभा कुरूद एवं धमतरी तथा कांकेर लोकसभा क्षेत्र के

विधानसभा सिहावा के लिए सामग्री वितरण एवं वापसी कार्य हेतु तैनात रिजर्व

दल के अधिकारी, कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का अवलोकन

करते हुए कलेक्टर सुश्री गांधी ने कहा कि निर्वाचन में प्रयुक्त होने वाली

महत्वपूर्ण सामग्रियों के वितरण एवं वापसी का कार्य जिम्मेदारी का होता है।

प्रशिक्षण में बताये जा रहे सभी अनुदेशों का आप लोग कड़ाई से पालन करें।

उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीनों सहित अन्य रिकार्डों को अपने समक्ष अच्छी तरह

से जांच भी कर लें।

प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा आदर्श

थैला, निर्वाचन में प्रयुक्त होने वाली महत्वपूर्ण सामग्रियां, ईवीएम मशीन,

पत्रक जांच, रिकार्ड किए गए मतों का लेखा तैयार करना, पीठासीन अधिकारी की

डायरी, प्रेक्षक जांच प्रपत्र, पैकेट, संग्रहण टीम की भूमिका, कंप्यूटर

आपरेटर की भूमिका इत्यादि के संबंध में बारीकी से जानकारी दी गई।

अधिकारी-कर्मचारियों ने ली मतदान की शपथ

सामग्री

वितरण एवं वापसी संबंधी रिजर्व दलों के प्रशिक्षण में उपस्थित अधिकारी,

कर्मचारियों द्वारा आगामी 26 अप्रैल को मतदान करने की शपथ भी ली गई। शपथ

लेते हुए उन्होंने कहा कि हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण

आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की

मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन

की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय,

भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में

अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें