मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

आजमगढ़ में ट्रेनी एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

आजमगढ़। जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के कुशहां फरिउददीनपुर गांव के समीप सोमवार को खराब मौसम के चलते एक एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट दुर्घनाग्रस्त होकर धान के खेत में गिर गया। इस दुर्घटना में पायलट की मौत हो गयी है। जानकारी होते ही आला अधिकारी दुघर्टनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव का कार्य में जुटे हुए हैं। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हेलीकाप्टर नहीं है, बल्कि यह ट्रेनी एयरक्राफ्ट टीबी-40 सोलो है। इसने सोमवार को सुबह रायबरेली के फुर्सतगंज उड़ान एकेडमी से एकल उड़ान भरी थी। तेज हवाओं के बीच अचानक मौसम खराब हो गया और बारिश शुरू हो गयी। करीब पूर्वाह्न 11.30 बजे कुशहां फरिउद्दीनपुर गांव के सीवान में ट्रेनी एयरक्राफ्ट अचानक धान के खेतों में गिरा। घटना के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुटनी शुरू हो गयी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर डायल 122, स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया। इस दुर्घटना में ट्रेनी पायलट कोणार्क सरन की मौत हो गयी है। पुलिस ने एयरक्राफ्ट के मलबे से मृत पायलट का शव बाहर निकाल लिया है। मौके पर जिलाधिकारी राजेश कुमार, एसपी सुधीर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें