मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

रायबरेली में रेलवे ट्रैक पर मिट्टी का ढेर देख लाेकाे पायलट ने राेकी ट्रेन, हादसा टला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायबरेली में रेलवे ट्रैक पर मिट्टी का ढेर देख लाेकाे पायलट ने राेकी ट्रेन, हादसा टला

रायबरेली। रायबरेली जनपद में लोको पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा रेल हादसा टल गया। रविवार की देर शाम रेलवे ट्रैक पर मिट्टी का बड़ा ढेर देख लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी और अधिकारियों की इसकी सूचना दी। हालांकि इसमें किसी तरह की साज़िश से अधिकारियों ने इंकार किया है।दरअसल यहां पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। इसमें रात के समय डंपर से मिट्टी ढुलाई का काम किया जाता है। ग्रामीणों के अनुसार रविवार की देर शाम भी एक चालक डंपर से मिट्टी लेकर जा रहा था। अचानक चालक रेलवे ट्रैक पर मिट्टी डालकर खीरों की ओर डंपर लेकर निकल गया। थोड़ी देर बाद रायबरेली से रघुराज सिंह स्टेशन के बीच चलने वाली शटल ट्रेन पहुंची, लेकिन लोको पायलट ने रेलवे ट्रैक पर मिट्टी देखी तो पहले ही ट्रेन को रोक दिया। कुछ दूरी पर स्टेशन होने के कारण ट्रेन की रफ्तार भी कम थी। लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। रेलवे ट्रैक से मिट्टी हटाने के बाद काफी धीमी गति से ट्रेन को निकाला गया। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ भी एकत्र हो गए।पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। खीरों थाना प्रभारी देवेंद्र भदाैरिया ने बताया कि एक डंपर से रेल पटरी पर कुछ मिट्टी गिरी थी, जिसे हटवा दिया गया और मिट्टी हटने के बाद रेल रूट पर ट्रेनाें का आवागमन शुरू हो गया। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें