मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

भतीजे की शादी से लौटते समय अल्टो पर पलटा ट्रेलर, दाे की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भतीजे की शादी से लौटते समय अल्टो पर पलटा ट्रेलर, दाे की मौत

जाेधपुर। पीपाड़ के मेगास्टेट हाईवे 21 दांतीवाड़ा-मेड़ता पर मालावास के पास सड़क पर आए मवेशी को बचाने के चक्कर में ट्रेलर बेकाबू होकर अल्टो कार पर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर के नीचे दबने से अल्टो कार पूरी तरह चपटी हो गई। हादसे में भतीजे की शादी से लौट रहे कार सवाल ज्वेलर और उनकी पत्नी की जान चली गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला जा सका।पीपाड़ एसएचओ चुन्नीलाल ने बताया कि मेड़ता शहर की पंडित दीनदयाल कॉलोनी में रहने वाले खेमराज सोनी (36) और उनकी पत्नी मोनिका सोनी (34) पीपाड़ में भतीजे के शादी समारोह में शामिल होने आए थे। लौटते समय पीपाड़ से 10 किलोमीटर दूर मालावास के पास उनके आगे चल रहे ट्रेलर के सामने अचानक एक सांड आ गया। इसे बचाने के चक्कर में ट्रेलर ड्राइवर ने कट मार दिया, जिससे ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया और खेमराज की कार ट्रेलर के नीचे दब गई। ट्रेलर में चूना पाउडर से भरे करीब 60 टन वजनी कट्टे लदे हुए थे। इतने भारी ट्रेलर के नीचे दबने से कार बुरी तरह पिचक गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंच कर तीन क्रेन और दाे जेसीबी की मदद से ट्रेलर को हटवाया। इसके बाद काफी मशक्कत से कार के अंदर फंसे खेमराज और मोनिका को बाहर निकाला। खेमराम की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं पत्नी मोनिका की सांसे चल रही थी, लेकिन पीपाड़ हॉस्पिटल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया।सोनी समाज के धर्मीचंद सोनी ने बताया कि 22 नवंबर को पीपाड़ में खेमराज के भतीजे की शादी थी। शादी के बाद रविवार को गणेश जी की थाली का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद खेमराज अपनी पत्नी मोनिका के साथ मेड़ता सिटी लौट रहे थे। खेमराज मेड़ता शहर के नन्हा बाजार में ज्वेलरी की दुकान संचालित करते थे। उनके परिवार में सात साल का बेटा और पांच साल की बेटी है। दोनों बच्चों ने माता-पिता को खो दिया। वे दोनों शादी में नहीं गए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें