मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

फिल्म 'बिन्नी एंड फैमिली' का ट्रेलर हुआ आउट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

'बिन्नी एंड फ़ैमिली' का ट्रेलर कास्ट, क्रू और स्पेशल गेस्ट वरुण धवन की उपस्थिति में लॉन्च किया गया। एकता आर कपूर और वरुण ने अंजिनी धवन को दर्शकों से इंट्रोड्यूस कराया और उनकी डेब्यू फिल्म के ट्रेलर को सराहा। इसे इस साल की सबसे बड़ी फैमिली एंटरटेनर फिल्म माना जा रहा है। ट्रेलर में कहानी की एक झलक दिखाई दी, जो एंटरटेनिंग होने के साथ-साथ प्रभावशाली भी है।मेकर्स ने पहले शेयर किया था कि 'बिन्नी एंड फैमिली' एक कमिंग ऑफ ऐज फिल्म है, जो आज देखे जाने वाले जनरेशन गैप की पड़ताल करती है। मेकर्स ने कहा कि उनका लक्ष्य फिल्म के जरिये हर पीढ़ी को एक-दूसरे के करीब लाना है। ट्रेलर के साथ एक नए पोस्टर का भी अनावरण किया गया, जो फिल्म के बारे में और जानकारी देता है। यह फिल्म परिवार के हर सदस्य के अनोखे नजरिये को उजागर करते हुए 'हर पीढ़ी कुछ कहती है' का प्रभावशाली मैसेज देती है। मेकर्स का वादा है कि दर्शक जनरेशन डायनामिक्स पर गहरी समझ के साथ थिएटर छोड़ेंगे।जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज की तारीख नजदीक आ रही है, दर्शकों के बीच यह देखने की उत्सुकता बढ़ती जा रही है कि कहानी में क्या है। संजय त्रिपाठी द्वारा लिखित और निर्देशित, महावीर जैन फिल्म्स और वेवबैंड प्रोडक्शन्स के झुनझुनवाला द्वारा निर्मित 'बिन्नी एंड फैमिली' दिलों को छूने और दर्शकों के साथ जुड़ने के लिए तैयार है। यह 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें