मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

'डू यू वाना पार्टनर’ का ट्रेलर रिलीज, इन्वेस्टर की तलाश में माफिया के चंगुल में फंस गईं तमन्ना और डायना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को आखिरी बार फिल्म ‘ओडेला-2’ में देखा गया था, तभी से ही दर्शकों को उनकी अगली फिल्म का इंतजार था। इस बार वे फिल्म नहीं, बल्कि वेब सीरीज लेकर आ रही हैं।

तमन्ना भाटिया की नई वेब सीरीज ‘डू यू वाना पार्टनर’ का ट्रेलर जारी हो गया है। ‘डू यू वाना पार्टनर’ के ट्रेलर में दो दोस्त शिखा (तमन्ना भाटिया) और अनाहिता (डायना पेंटी) की कहानी है। वे अपनी जॉब से बोर हो चुकी हैं और खुद का बिजनेस करना चाहती हैं। फिर उन्हें खुद का बीयर ब्रांड लॉन्च करने का एक दमदार आइडिया आता है। इसके लिए उन्हें निवेशकों की दरकार है।

उसकी तलाश में ये एक महिला गैंगस्टर (श्वेता तिवारी) और बाद में एक माफिया के चंगुल में फंस जाती हैं। इन सबसे बचकर दोनों अपना ब्रांड लॉन्च कर पाती हैं या नहीं, यही इस सीरीज की स्टोरी है।

यह सीरीज धर्मैटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है, जिसके निर्माता करण जौहर, अदार पूनावाला और अपूर्व मेहता हैं। इसमें तमन्ना भाटिया के साथ डायना पेंटी, जावेद जाफरी, नकुल मेहता, श्वेता तिवारी, नीरज काबी, सूफी मोतीवाला और रणविजय सिंह भी अहम किरदार में दिखाई देंगे।

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने कहा, “यह दोस्ती, संघर्ष और सबसे अजीबोगरीब विचारों को हकीकत में बदलने के साहस का जश्न है। मेरे लिए शिखा का किरदार निभाना और इस शानदार कलाकारों व टीम के साथ काम करना एक बदलाव लाने वाला अनुभव रहा है। मुझे उस वक्त का इंतजार है जब दुनिया भर के दर्शक हमारे साथ इस रोमांचक, साहसी और जोश से भरी यात्रा का हिस्सा बनेंगे।”

इस सीरीज का निर्देशन कॉलिन डी’कुन्हा और अर्चित कुमार ने किया है। पटकथा नंदिनी गुप्ता, आर्ष वोरा और मिथुन गंगोपाध्याय ने लिखी है। शोमेन मिश्रा और अर्चित कुमार सीरीज के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। 'डू यू वाना पार्टनर' का प्रीमियर 12 सितंबर को प्राइम वीडियो पर किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें