मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रेलर ने बाइक सवार परिवार को कुचला, तीन बच्चों की मौत-पिता गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ट्रेलर ने बाइक सवार परिवार को कुचला, तीन बच्चों की मौत-पिता गंभीर

बूंदी। कोटा-भीलवाड़ा नेशनल हाईवे-27 पर बुधवार रात सड़क हादसे में एक परिवार के तीन बच्चों की मौके पर मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा डाबी थाना क्षेत्र में दुधी कुड़ी कट के पास हुआ। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर मुआवजे और कड़ी कार्रवाई की मांग की।डाबी थाने के एसएचओ हेमराज शर्मा ने बताया कि मदन बंजारा अपनी बेटी सुमन, बेटे अंकित और भतीजे करण (बहादुर का बेटा) के साथ पराणा गांव (बूंदी) से डाबी की ओर जा रहे थे। परिवार किसी एक बच्चे को डॉक्टर को दिखाने के लिए निकला था। इसी दौरान बिजौलिया (भीलवाड़ा) की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार चारों लोग सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए। हादसे में आठ से दस वर्ष आयु के तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। मदन बंजारा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस से तत्काल कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। आक्रोशित लोगों ने मुआवजे और दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाईवे जाम कर दिया तथा शव उठाने से इनकार कर दिया। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर समझाइश में जुटा रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें