मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:29 · नई दिल्ली संस्करण

मप्रः धार के गणपति घाट पर ट्रेलर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल । मध्य प्रदेश के धार जिले में आगरा-मुम्बई राष्ट्रीय

राजमार्ग पर स्थित गणपति घाट पर शुक्रवार की रात एक ट्रेलर में भीषण आग लग

गई। देखते ही देखते आग विकराल हो गई और पूरा ट्रेलर धू-धू कर जलने लगा। इस

दौरान चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही धामनोद और महेश्वर से

दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर

काबू पाया।

हादसा शुक्रवार रात करीब 8.30

बजे हुआ। जानकारी के अनुसार ट्रेलर क्रमांक एचआर 38 ए जी 3882 इंदौर की तरफ

से आकर गणपति घाट उतर रहा, तभी अचानक उसमें आग लग गई। आग लगने के बाद चालक

वाहन से कूद गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसी हालत

में ट्रेलर सड़क पर चलता नजर आया। हालांकि, थोड़ी दूरी पर जाकर रुक भी

गया।

घटना की जानकारी लगते ही धामनोद

एसडीओपी मोनिका सिंह, धामनोद थाना प्रभारी अमित सिंह कुशवाह, काकड़दा चौकी

प्रभारी मिथुन चौहान, धामनोद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे और धामनोद व

महेश्वर की दो फायर ब्रिगेड मौके पर बुलाकर आग पर काबू पाया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें