मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

नासिक में दर्दनाक सड़क हादसा : पिकअप और कार की टक्कर में 3 मजदूरों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि करीब 12 अन्य लोग घायल हुए। सभी को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना गुरुवार रात को नासिक जिले के सटाना तालुका में ताहराबाद-मुल्हेर मार्ग पर अंतापुर शिवारा के पास हुई।

जानकारी के अनुसार, एक पिकअप ट्रक और मजदूरों को ले जा रही कार के बीच भीषण टक्कर हुई थी। 15 से 20 मजदूर खोडबेल इलाके में दिन का काम खत्म करने के बाद एक पिकअप गाड़ी में अपने गांव लौट रहे थे। जब यह दुर्घटना हुई, तब विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने पिकअप गाड़ी को सामने से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई थी। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने जल्दी से घायलों को बाहर निकाला। इस दौरान, आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलने पर पुलिस टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

इस हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटाकर यातायात बहाल किया। बताया जा रहा है कि सभी मृतक और घायल सटाना तालुका के बोरदैवत और हनुमंतपाडा के रहने वाले थे।

इस संबंध में जयखेड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट चुकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें