मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:50 · नई दिल्ली संस्करण

कांवड़ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से तीन श्रद्धालुओं ने गंवाई जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कांवड़ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से तीन श्रद्धालुओं ने गंवाई जान

गाजियाबाद,। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में थाना निवाड़ी क्षेत्र के गंग नहर पटरी पर मंगलवार की मध्य रात्रि को हुए एक सड़क हादसे में बोलोरो पिकअप में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। ये लोग पिकअप में सवार होकर जा रहे थे, तभी ट्रक ने टक्कर मार दिया। इस घटना में घायल पांच लोग अस्पताल में भर्ती है। पीड़ित पक्ष ने कुछ दिन पहले ही पिकअप खरीदा था। ये लोग उसमें सवार होकर हरिद्वार पूजा करने जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि हादसा मंगलवार रात करीब 12:40 बजे निवाड़ी थाना क्षेत्र में चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर हुआ।उन्होंने बताया कि इस घटना में जिन लोगों की मौत हुई है उनकी पहचान रमेश पुत्र छोटेलाल, रतन पुत्र भजनलाल और सरजीत पुत्र खुशीराम के रूप में हुई है। तीनों राजस्थान के अलवर जिले के कलगांव के रहने वाले थे। एसीपी के मुताबिक, श्रद्धालु हाल ही में खरीदी गई नई बोलेरो की पूजा कराने और गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उनकी भिड़ंत हो गई।

एसीपी ने बताया कि शुरुआती जांच में ट्रक और बोलेरो दोनों की तेज रफ्तार हादसे की वजह सामने आ रही है। हादसा चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर हुआ, जो कांवड़ियों का प्रमुख मार्ग माना जाता है। यह मार्ग गाजियाबाद के मुरादनगर से शुरू होकर मेरठ, मुजफ्फरनगर होते हुए हरिद्वार तक जाता है। 29 जुलाई की सुबह से इस मार्ग पर भारी वाहनों का डायवर्जन लागू होना था, लेकिन उससे पहले ही देर रात यह दर्दनाक हादसा हो गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें