मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

यातायात पुलिस जायरीनों की सेवा को तत्पर : एसपी ट्रैफिक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यातायात पुलिस जायरीनों की सेवा को तत्पर : एसपी ट्रैफिक

उर्स ताजुश्शरिया के दौरान भारी व चार पहिया वाहनों का होगा डायवर्जनबरेली। बरेली में 04 व 05 मई 2025 को आयोजित होने वाले उर्स-ए-ताजुश्शरिया के मद्देनज़र बरेली नगर की यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया गया है। लाखों जायरीनों की संभावित भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में एसपी ट्रैफिक मो.अकमल खान द्वारा एडवाइजरी के अनुसार, मदरसा मथुरापुर की ओर जाने वाले सभी भारी व हल्के वाहन, रोडवेज बसें झुमका तिराहा, रोड नंबर-01 परसाखेड़ा और मिनी बाईपास से प्रतिबंधित रहेंगी। भारी वाहनों के लिए बरेली नगर की ओर आने और जाने हेतु वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं, जैसे इन्वर्टिस तिराहा, ट्रांसपोर्ट नगर, विल्वा, विलयधाम, फरीदपुर व रामगंगा तिराहा आदि से डायवर्जन होगा।दिल्ली, रामपुर, मुरादाबाद, पीलीभीत, बदायूं, लखनऊ व नैनीताल की दिशा से आने-जाने वाले वाहन भी विशेष मार्गों से संचालित किए जाएंगे। 04 मई की दोपहर 3 बजे से 05 मई की रात 12 बजे तक मथुरापुर की ओर सभी चार पहिया वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा व टैम्पू पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।इस अवधि में सभी रोडवेज बसों का संचालन पुराने बस स्टैंड के बजाय सैटेलाइट बस स्टैंड से होगा। बदायूं की ओर जाने वाली बसें फरीदपुर, बुखारा मोड़, रामगंगा तिराहा होकर संचालित होंगी। साथ ही, नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को परसाखेड़ा स्थित परीक्षा केंद्रों पर 4 मई को दोपहर 1 बजे तक पहुँचने की सलाह दी गई है ताकि ट्रैफिक जाम से बचा जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें