मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

काली फिल्म लगाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस सख्त 2 वर्ष में 39114 लोगों के हुए चालान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
काली फिल्म लगाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस सख्त 2 वर्ष में 39114 लोगों के हुए चालान

नोएडा। वाहनों पर ब्लैक फिल्म लगाने वाले लोगों के खिलाफ नोएडा पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। पुलिस ने 2 वर्षों के अंतर 39 हजार 114 वाहन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस की यह कार्रवाई निरंतर जारी है। गाड़ियों में दिए जाने वाले फीचर की तरह अब लोगों ने ब्लैक फिल्म को भी जरूरी मान लिया है। काले शीशे के दुष्प्रभाव जाने बगैर वाहन स्वामी कार खरीदने के बाद उसपर ब्लैक फिल्म चढ़वाने में लग जाते हैं। सड़कों पर दौड़ती हुई करीब हर नौवीं गाड़ी पर ब्लैक फिल्म चढ़ी दिखती है। ब्लैक फिल्म शीशों पर चढ़वाना प्रतिबंधित है यह जानते हुए भी वाहन चालकों का आकर्षण कम नहीं हो रहा है।पुलिस उपायुक्त यातायात डॉक्टर प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस ने बीते दो साल में 39114 वाहन पर कार्रवाई करते हुए ब्लैक फिल्म उतरवाई हैं। उनके अनुसार वर्ष 2024 में 20,825 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। वहीं वर्ष 2025 में 18,289 वाहनों का चालान किया गया। गाड़ियों पर ब्लैक फिल्म चढ़वाने पर पांच हजार से लेकर दस हजार रुपये तक का चालान है। बता दें कि पहले तीस प्रतिशत तक की दृश्यता होने का नियम था, लेकिन अब नियम को संशोधन करते हुए 100 प्रतिशत तक की दृश्यता कर दिया गया है। ऐसे में कार डेकोर की दुकानों से ब्लैक फिल्म चढ़वाना पूरी तरह से अवैध साबित हो सकता है। हालांकि कुछ गाड़ियों को कंपनी फिटेड ही टिंटेड शीशे (काले शीशे) दिए जा रहे हैं। जिनसे दृश्यता पर खासा प्रभाव नहीं पड़ता। डीसीपी ने बताया कि गाड़ियों पर ब्लैक फिल्म लगवाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। काले शीशे वाली गाड़ियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसे लगाने से बचना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें