मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

बोधगया में वियतनाम के राष्ट्रपति के दौरे को लेकर ट्रैफिक प्लान लागू, कई मार्गों पर आवागमन रहेगा बंद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बोधगया में वियतनाम के राष्ट्रपति के दौरे को लेकर ट्रैफिक प्लान लागू, कई मार्गों पर आवागमन रहेगा बंद

05 मई को 5 घंटे तक विशेष यातायात व्यवस्था प्रभावी

राष्ट्रीय सागर/प्रकाश कुमार

गयाजी। वियतनाम के महामहिम राष्ट्रपति के प्रस्तावित बोधगया परिभ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के मद्देनज़र विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। यह व्यवस्था 05 मई 2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।

इन मार्गों पर पूरी तरह रहेगा वाहन परिचालन बंद

जारी निर्देश के अनुसार, 05 नंबर गेट से हवाई अड्डा, टेकुना फार्म, दोमुहान होते हुए नोड संख्या-01 से महाबोधि मंदिर तक आने-जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा नोड-01 से करमापा मंदिर जाने वाली सड़क पर भी सभी वाहनों के परिचालन पर पूर्ण रोक रहेगी।

वैकल्पिक मार्ग से चलेगा यातायात

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि में इन मार्गों का उपयोग न करें और वैकल्पिक मार्गों का सहारा लें। बोधगया से गया के बीच शेरघाटी-चेरकी-गुलेरियाचक-सिकरिया मोड़ मार्ग से यातायात का संचालन किया जाएगा।

सुरक्षा के मद्देनज़र प्रशासन अलर्ट

वीवीआईपी कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां और ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेंगी, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें