मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:58 · नई दिल्ली संस्करण

कांवड़ यात्रा के चलते गाजियाबाद में ट्रैफिक जाम, डायवर्जन से लोग परेशान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कांवड़ यात्रा के चलते गाजियाबाद में ट्रैफिक जाम, डायवर्जन से लोग परेशान

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में सावन के पहले सोमवार को दूधेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ और कांवड़ियों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए डायवर्जन और कट बंद से हुए ट्रैफिक जाम से वाहन चालक बेहाल है। सोमवार सुबह से ही मेरठ रोड, जीटी रोड और राजनगर एक्सटेंशन मुख्य मार्ग पर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। सोमवार को मेरठ तिराहे पर जाम का सर्वाधिक असर नजर आ रहा है। पुलिस ने मेरठ रोड के अधिकांश कट बंद कर दिए हैं। जिससे वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ रहा है।

मेरठ से दिल्ली जाने वाल लेन पर कांवड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। पूरे मेरठ मार्ग को लगभग एकल मार्ग कर दिया गया है। डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन का कहना है कि बुधवार से हल्के वाहनों का डायवर्जन भी लागू कर दिया जाएगा। कावंड यात्रा को लेकर मोदीनगर में दिल्ली मेरठ मार्ग वनवे पर जाम लग गया। सोमवार से मेरठ रोड को केवल कावंडियों के लिए रिजर्व किया गया है। दिल्ली रोड पर ही वाहन चल रहे हैं।एक ही सड़क पर आमने-सामने वाहन आने से जाम लग रहा है। यातायात पुलिस व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें