मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

श्योपुरः भात मांगने जा रहे श्रद्धालुओं से भारी ट्रेक्टर- ट्रॉली पलटी, चार महिलाओं की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
श्योपुरः भात मांगने जा रहे श्रद्धालुओं से भारी ट्रेक्टर- ट्रॉली पलटी, चार महिलाओं की मौत

श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम खुशियां उसे समय मातम में बदल गई, जब शादी में भात मांगन जा रहे एक ट्रैक्टर पलटने से चार महिलाओं की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये।सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर में भर्ती कराया गया है। हादसे मैं गंभीर रूप से घायल हुए छह लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम को गुर्जर समाज के महिला पुरुष ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर घूघस से झारबड़ौदा भात मांगने जा रहे थे, तभी खितरपाल एमएस रोड इंडेन गैस एजेंसी के पास तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गए, जिससे ट्रॉली में सवार चार महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद जहां विवाह की खुशियां मातम में बदल गई, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल निर्मित हो गया है। घटनाक्रम की सूचना मिलने के बाद पूर्व वनमंत्री रामनिवास रावत, एसडीएम अभिषेक मिश्रा और टीआई राजन गुर्जर सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मरीजों को कर के लिए अस्पताल भर्ती करने में मदद की।सड़क हादसे में इन्होंने गवाई जानट्रैक्टर ट्राली पलटने से जिन चार महिलाओं की मौत हुई है उनमें सरोज पत्नी मगन गुर्जर निवासी घूघस, सुनैना पत्नी कला गुर्जर निवासी घूघस, सीमा पत्नी कालू गुर्जर निवासी घूघस और गीता पत्नी घनश्याम गुर्जर के नाम शामिल है।हादसे में यह लोग हुए घायलट्रैक्टर ट्राली पलटने से जहां चार महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई वही इस हाथ से में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में उर्मिला पत्नी सुरेश, गिरिराज, गुड्डी पत्नी शंकर, हेमा पत्नी विजय सिंह, अनीता पत्नी अजवा, कमलेश पत्नी रूपा, सोनम पत्नी कुलदीप, उषा पत्नी सतीश, पूर्ति, कृष्णा, कांता सहित अन्य शामिल है।तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसाप्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर की तेज रफ्तार और असंतुलन को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। सभी घायलों का उपचार जारी है। ट्रैक्टर में महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी सवार थे।पूर्व मंत्री ने घायल परिवारों को की ₹10-10 हजार की आर्थिक मददसड़क हादसे की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री रामनिवास रावत मौके पर पहुंच गए उन्होंने मृतक परिवारों को ढाढस बंधाने के साथ ही सभी घायलों के परिवार को 10-10 हजार की आर्थिक मदद मुहैया कराई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें