मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:59 · नई दिल्ली संस्करण

नोएडा में ट्रैक्टर चोरों व पुलिस की बीच चली गोलियां, एक चोर घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नोएडा में ट्रैक्टर चोरों व पुलिस की बीच चली गोलियां, एक चोर घायल

-घायल चोर बोला-साहब जेल में रहकर सीखा वाहन चोरी करना

गौतमबुद्धनगर | उत्तर प्रदेश के दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर जिले की थाना सेक्टर 24 पुलिस ने रविवार की रात को मेट्रो पिलर के पास मुठभेड़ के दौरान दो ट्रैक्टर चोरों को गिरफ्तार किया है। इस मुठभेड़ में एक ट्रैक्टर चोर घायल हो गया है, जबकि दूसरे को पुलिस ने दबोच लिया है। यह लोग खास तौर पर ट्रैक्टर ही चलाते हैं । जो ट्रैक्टर इन के कब्जे से से बरामद हुआ है वह इन्होंने हाल ही में मोदी मॉल के पीछे से चोरी किया था। इस आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह एक आपराधिक मामले में 2016 में जेल गया था वहीं पर वह अन्य चोरों के लिए संपर्क में आ गया और उसने वाहनों को किस तरह चोरी किया जाता है यह सीख लिया। जेल से बाहर आने के बाद ट्रैक्टर व अन्य वाहनों की चोरी करने लगा। नोएडा पुलिस के मुताबिक सेक्टर 24 पुलिस पिलर नंबर 94 के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी । तभी करीब 400 मीटर की दूरी पर दो युवक संदिग्ध अवस्था में आते हुए दिखाई दिए। दोनों बदमाश ट्रैक्टर पर सवार होकर आ रहे थे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह रुके नहीं बल्कि ट्रैक्टर को सर्विस लेन पर दौड़ने लगे । पुलिस ने पीछा किया और दोनों को घेर लिया। घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाब ही फायरिंग की। जिसमें दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी वीरेंद्र कश्यप घायल हो गया जबकि उसके साथी जसवंत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जसवंत सिंह मूल रूप से शाहजहांपुर का रहने वाला है।वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह 2016 में जेल गया था। वहीं पर उसने अन्य कैदियों के साथ मिलकर चोरी करने के तरीके सीखे और जेल से बाहर आकर उसने जसवंत सिंह के साथ मिलकर वाहनों की चोरी कर दी ।जो ट्रैक्टर उसे बरामद हुआ है वह उसने मोदी मॉल के पीछे से चोरी किया था। वह लोग पहले रेकी करते हैं उसके बाद वाहन को चुरा लेते हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी यमुना प्रसाद का कहना है कि चोरों से गहन पूछताछ की जा रही है।।इनके कब्जे से तमंचा ,चाकू व कारतूस भी बरामद हुए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें