मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:40 · नई दिल्ली संस्करण

त्रिवेणी संगम में स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओ से भरी टेंपो ट्रैक्ट्रर से टकरायी,9 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
त्रिवेणी संगम में स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओ से भरी टेंपो ट्रैक्ट्रर से टकरायी,9 घायल

पूर्वी चंपारण।जिले के हरसिद्धि थानाक्षेत्र के दुदही गांव से त्रिवेणी संगम में स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ऑटो ट्रैक्टर से टकरा गई। ऑटो में एक पुरूष व 11 महिला समेत कुल 12 लोग सवार थे। जिसमे 9 लोग बुरी तरह जख्मी बताये जा रहे है।घटना वाल्मीकि नगर रोड स्टेशन और गोबरहिया के बीच हुई है। जहां ऑटो की टक्कर ट्रैक्टर से हो गई। घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु एक ही परिवार के है।जो कार्तिक पूर्णिमा पर ऑटो पर सवार होकर त्रिवेणी संगम में स्नान के लिए जा रहे थे। जैसे ही टैंपो वाल्मीकिनगर रोड स्टेशन पार किया, अचानक एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी।हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां सबका इलाज चल रहा है। डॉक्टर के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं। उन्हें आवश्यक चिकित्सा प्रदान की जा रही है। घायलों में बुआ देवी, टेंपो चालक सुभाष कुमार, चिंता देवी. राजनती देवी, सुधा देवी, बबिता देवी, किरन देवी और बिहारी सहनी शामिल हैं।सभी हरसिद्धि के दुदही गांव के एक ही परिवार के सदस्य है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें